BGMI Ban: भारत पर साइबर अटैक का बड़ा खतरा! करोड़ो गेमर्स को लगेगा झटका, क्या फिर होगा ये पॉपुलर गेम बैन?

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

BGMI Game Ban: साइबर क्राइम को लेकर भारत सरकार हमेशा से ही सख्त कदम उठाती रही है। कुछ समय पहले जब PUBG गेम की वजह से भारतीय सुरक्षा को खतरा हुआ था तो इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था।

BGMI Game Ban

कुछ समय बाद ही इस गेम के स्थान पर BGMI लॉन्च किया गया था, जिसके सर्वर को अमेरिका में स्थित किया गया। अब रिपोर्ट्स आ रही है की BGMI गेम यूजर्स का जो डाटा इकट्ठा कर रहा है वह भारतीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। 

इसके साथ ही भारत पर एक बहुत बड़ा साइबर अटैक भी हो सकता है जिसका खामियाजा भारतीय गेमर्स को भुगतना पड़ेगा। 

BGMI हो सकता है बैन

भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसी से जुड़े हुए कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो ऐसे सभी एप्लीकेशन को प्रतिबंधित कर देना चाहिए जिसकी वजह से भारत या इससे जुड़ी हुई किसी भी चीज की सुरक्षा को किसी भी प्रकार का खतरा होता है। 

BGMI गेम की वजह से ही कुछ समय पहले पाकिस्तान की नागरिक सीमा हैदर सभी सुरक्षा एजेंसी को चकमा देते हुए भारत आ गई थी जो मामला काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। सरकार आज भी सीमा हैदर पर नजर रखे हुए है। 

BGMI कर सकता है डाटा का गलत इस्तेमाल

PUBG गेम को बनाने वाली कंपनी का नाम Krafton है। इसी कंपनी ने BGMI गेम भी बनाया है। पहले भी इस कंपनी पर भारतीय यूजर्स के डाटा को गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया जा चुका है। 

ऐसे में इस कंपनी ने अपने सर्वर अमेरिका में ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद भी भारतीय यूजर्स का डाटा चीन के साथ शेयर करने की संभावना फिर से जताई जा रही है।

10 करोड़ गेमर्स को झटका

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें की बीजीएमआई गेम भारत में बहुत ही ज्यादा पॉपुलर है। भारत के अंदर इस गेम के 10 करोड़ से भी ज्यादा यूजर हैं जो इस गेम को खेलते हैं। अगर यह है गेम प्रतिबंधित हो जाता है तो इसका असर इन सभी गेमर्स पर पड़ने वाला है।

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

Leave a Comment