यूथ आइकन Elvish Yadav के पास है लग्ज़री कारों का पूरा काफिला, सड़कों पर निकलते ही फिसलती हैं सबकी नजरें

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

Elvish Yadav Car Collection: एल्विश यादव एक जाने-माने यूट्यूबर और यूथ आइकन हैं और आज की तारीख में उनके यूट्यूब चैनल पर 15 मिलियन यानि करीब 1 करोड़ 50 लाख सबस्क्राइबर हैं। कुछ महीने पहले बिग बॉस ओटीटी सीजन – 2 जीतकर वे रातों रात एक स्टार बन गए और उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा हो गई।

Elvish Yadav Car Collection

एल्विश यादव करोड़ों के मालिक हैं और सोशल मीडिया से मोटी कमाई करते हैं। उनके पास कई शानदार कारों का कलेक्शन है जिसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं –

Porsche 718 Boxster:

यह उनकी सबसे महंगी कार है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.52 करोड़ रुपये है (एक्स-शोरूम)। यह एक हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार है जो स्टाइल और स्पीड का शानदार मिक्स्चर पेश करती है। ये उनकी लग्ज़री लाइफस्टाइल को भी दिखाती है।

Mercedes-AMG E53 Cabriolet 4Matic+:

ये कार एल्विश ने हाल ही में खरीदी है। जिसकी कीमत लगभग 1.30 करोड़ रुपये है। यह एक लक्जरी कन्वर्टिबल कार है जो कंफर्ट, परफॉर्मेंस और खुले आसमान के नीचे तेज रफ्तार में राइड करने का यूनीक एक्सपीरियंस देती है। अक्सर एल्विश गुरुग्राम की सड़कों पर इसमें स्पॉट होते रहते हैं।

Toyota Fortuner Legender:

यह भारत की एक लोकप्रिय SUV है, जिसकी कीमत 43.66 लाख रुपये से 47.64 लाख रुपये के बीच (एक्स-शोरूम) है। यह पावरफुल, रिलायबल और एक मस्क्यूलर गाड़ी है, जो इसे लंबी दूरी की राइड और ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए परफेक्ट बनाती है। एल्विश अक्सर दोस्तों के साथ इसमें नजर आते हैं।

Mahindra Thar:

एल्विश यादव के पास एक Mahindra Thar भी है, जो उनकी उनके कार कलेक्शन में एक लोकप्रिय और स्टाइलिश ऑफ-रोड एसयूवी है। यह स्टाइलिश एसयूवी भारत के युवाओं में भी काफी लोकप्रिय है।

Hyundai Verna:

एल्विश के पास एक किफायती और स्टाइलिश हुंडई वर्ना भी है, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। इसे वो अपने रोजाना के कामों को पूरा करने के लिए काम में लेते हैं।

एल्विश यादव एक स्टाइलिश लाइफस्टाइल मेंटेन करते हैं और यूथ उनसे काफी इंस्पायर्ड है। हालांकि वे अक्सर विवादों में बने रहते हैं जैसे की-

स्वरा भास्कर के साथ विवाद: 2018 में, एल्विश यादव और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बीच सोशल मीडिया पर विवाद हुआ था।

बिग बॉस ओटीटी विवाद: 2023 में, एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी में अपने व्यवहार के लिए आलोचना का विषय बने थे।

रेव पार्टी और सांपों के जहर के सप्लाई काeaaxyyt इल्जाम: 2023 में, एल्विश यादव पर नोएडा में एक रेव पार्टी में सांपों के जहर की अवैध सप्लाई का आरोप लगाया गया था।

हालांकि इतने विवादों के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं है और इंस्टाग्राम पर वे लगातार वे अपनी विडियोज़ और फोटोज़ अपलोड करते रहते हैं।

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

Leave a Comment