Huawei Band 9 तीन रंगों में ग्लोबल डेब्यू को तैयार, ब्लड प्रेशर मोनिटरिंग के साथ मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

Huawei ने हाल ही में अपने नए Huawei Band 9 की झलक दिखाई है। यह पिछले साल आए Band 8 का ही नया वर्ज़न है। Huawei Band 9 को कंपनी ने फरवरी 2024 में रजिस्टर किया है। 

यह बैंड ग्लोबल मार्केट में 4 अप्रैल 2024 से मिलना शुरू हो जायेगा। भारत में इस लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई भी अपडेट नहीं दिया है। इंटरनेट पर इस स्मार्ट बैंड के कुछ फीचर्स लीक हो गए है, आइये जानते है इसके बारे में

डिजाइन में कोई खास फर्क नहीं

कंपनी ने सोशल मीडिया के द्वारा ये तो पक्का कर दिया है कि Band 9 आने वाला है, इसके साथ ही इंटरनेट पर Band 9 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी लीक हुई है। Huawei Mobile द्वारा ट्विटर पर दिखाई झलक के अनुसार यह बैंड इसके पिछले वैरिएंट Huawei Band 8 का जैसा ही हो सकता है। 

हालाँकि कंपनी ने इसका फाइनल लुक और डिजाईन के बारे में जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है की Huawei Band 9 में 1.47 इंच का AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले होगा और इसकी बैटरी भी 180mAh की होगी। 

Band 9 में 5 ATM वाटर रेसिस्टेंस होगा, यानी आप इसे 50 मीटर की गहराई तक पानी में ले जा सकते हैं और ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

5 रंगों में उपलब्ध होगा Huawei Band 9

Huawei Band 9 कई नए रंगों में उपलब्ध होगा। लीक जानकारी के अनुसार लॉन्च होने के बाद आप इसे काले, नीले, सफेद, पीले और गुलाबी रंग में खरीद सकते हैं। नीले रंग के Band के साथ एक खास कपड़े का स्ट्रैप भी दिया जाएगा, जो इसे एक अलग लुक देगा।

Huawei band 9 blood pressure measurement India launch date

क्या होंगे नए फीचर्स?

Huawei ने अभी तक आधिकारिक रूप से नए फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी के टीज़र में “Get ready to wake up to a new era in wrist fashion and sleep feature enhancements” की बात कही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद कुछ नए फीचर्स देखने को मिलें। 

इसमें इन-बिल्ट GPS, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए NFC और बेहतर डिस्प्ले विजिबिलिटी के लिए एंबियंट लाइट सेंसर जैसी सुविधाएं शामिल हों सकती है। हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग में भी कुछ सुधार देखने को मिल सकते हैं।

क्या Huawei Band 9 ब्लड प्रेशर को माप सकता है? 

Huawei ने आधिकारिक रूप से अभी फीचर्स की घोषणा नहीं की है इसलिए यह कहना मुश्किल है कि Band 9 ब्लड प्रेशर को माप सकता है या नहीं।

कब होगा भारत में लॉन्च?

Huawei ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि Band 9 को कब लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जल्द ही बाजार में आने वाला है। संभवतः यह अप्रैल में लॉन्च हो सकता है, जो कि पिछले Band 8 की लॉन्च के ठीक एक साल बाद होगा। 

उम्मीद की जा रही है कि चीन के अलावा इसे दुनियाभर के बाजारों में भी उतारा जाएगा।

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

Leave a Comment