Motorola के अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Pro के साथ नज़र आईं कृति सेनन? 3 अप्रैल को होने जा रहा है लॉन्च

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कृति सेनन अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबको दीवाना बना देती हैं, वह अक्सर इवेंट्स, पार्टियों और फिल्म प्रीमियर्स में शिरकत करती हैं, जहां उनके स्टाइलिश कपड़े और लुक्स फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं।

हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ, कृति सेनन को एक इवेंट में बेहद खूबसूरत ड्रेस में देखा गया। लेकिन लोगों का ध्यान उनकी ड्रेस से ज्यादा उनके हाथों में मौजूद फोन पर गया। बाजार में तो कई तरह के फोन मौजूद हैं, लेकिन यह फोन बिल्कुल नया था, जिसे देखकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई। 

kriti sanon Motorola edge 50 pro

तो आइए आपको बताया जाए की उनके हाथ में आखिर कौनसा फोन दिखाई दे रहा है-

ये है Motorola Edge 50 Pro

कृति के हाथों में दिखाई दे रहा मार्बल फिनिश वाला यह स्मार्टफोन है मोटोरोला का आने वाला स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Pro। मोटोरोला ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि उनका आगामी हैंडसेट मोटोरोला एज 50 प्रो 3 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा।

Motorola Edge 50 Pro के फीचर्स

Motorola Edge 50 Pro तीन आकर्षक कलर ऑप्शन – ब्लैक, पर्पल और एक सफेद/ग्रे रंग में उपलब्ध होगा। इसमें 6.67 इंच का 1.5K कर्व्ड pOLED पैनल होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।

लेकिन कृति के हाथों में लॉन्च से पहले कैसे आया फोन?

मोटोरोला स्मार्टफोन बाजार की जानी मानी कंपनी है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। इसलिए उनके हाथ में आपको ये फोन लॉन्च से पहले ही दिखाई दे रहा है, क्योंकि उनका काम ही इस ब्रांड को प्रमोट करना है।

यूजर्स ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कमेंट्स सेक्शन में कुछ लोग इस फोन मॉडल के बारे में पूछते नज़र आए, वहीं कुछ लोगों ने इस फोन को पहचान लिया है कि यह Motorola Edge 50 Pro प्रो हो सकता है। वहीं कुछ लोग इसे Redmi 13 Pro, कुछ One Plus 10 Pro  और कुछ तो इसे Oppo Reno 8 Pro भी बता रहे हैं। 

फैंस की इस उत्सुकता को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोटोरोला का यह अपकमिंग फोन लॉन्च होते ही सुर्खियों में छा जाएगा।

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

Leave a Comment