मात्र ₹99 में मिल रहा है OnePlus Watch 2 खरीदने का पास, जल्द रिडीम करें!

OnePlus Watch 2: OnePlus की लेटेस्ट स्मार्टवॉच को Mobile World Congress (MWC) 2024 में 26 फरवरी को Barcelona में लॉन्च किया जा चुका है। इसके लिए वनप्लस ने अपनी साइट पर OnePlus Pre-reserve Pass for Watch 2 कैंपेन भी चलाया, जिसके तहत आप केवल 99 रुपये में ये पास खरीद सकते हैं। 

OnePlus watch 2 pre reserve pass redeem

आइए आपको बताते हैं ये पास रीडीम करने और OnePlus Watch 2 के तमाम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में-

One Plus Watch 2 प्री-रिजर्व पास:

OnePlus Pre-reserve Pass कैंपेन 20 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक चला था और अब समाप्त हो चुका है। आप अब प्री-रिजर्व पास खरीद नहीं सकते हैं। इस कैंपेन के तहत यूजर ₹99 का भुगतान करके ₹1,000 छूट कूपन और OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC मुफ्त में प्राप्त कर सकते थे। 

Check Here

लेकिन यदि आप इस मौके से चूक गए हैं तो हम आपको उन स्टेप्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें फॉलो कर के आप भविष्य में की OnePlus वेबसाइट पर ऐसे ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। 

OnePlus Watch 2 का पास कैसे रिडीम कर सकते हैं? 

उदाहरण के लिए हम यहां OnePlus Watch 2 के लिए वन प्लस द्वारा जारी किए गए को Pre-reserve Pass रीडीम करने के स्टेप्स बता रहे हैं। आप भविष्य में ऐसे किसी ऑफर का लाभ उठाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं क्योंकि इनका प्रोसेस लगभग समान होता है-

1. OnePlus Store ऐप या OnePlus.in वेबसाइट पर जाएं।

2. “OnePlus Watch 2” प्रोडक्ट पेज पर जाएं।

3. “प्री-रिजर्व पास रीडीम करें” बटन पर क्लिक करें।

4. अपना OnePlus अकाउंट लॉगिन करें या एक नया अकाउंट बनाएं।

5. अपना प्री-रिजर्व पास कोड दर्ज करें।

6. “रीडीम” बटन पर क्लिक करें।

प्री-रिजर्व पास रीडीम करने के बाद, आपको ₹1,000 छूट कूपन और OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC मुफ्त में प्राप्त होगा। लेकिन फिलहाल ये आउट ऑफ स्टॉक हो चुका है।

OnePlus Watch 2 के फीचर्स:

  • डिज़ाइन: यह वॉच वनप्लस 12 सीरीज़ के डिज़ाइन से इंस्पायर्ड है यह 2.5D सफायर क्रिस्टल कवर और यूएस मिलिट्री स्टैंडर्ड MIL-STD-810H स्टेनलेस स्टील से बनी हुई है।
  • डिस्प्ले: 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले, 466 x 466 पिक्सेल रेजोल्यूशन, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस।
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon W5 SoC और BES 2700 MCU एफिशिएंसी चिपसेट।
  • सॉफ्टवेयर: Wear OS 4
  • रैम और स्टोरेज: 2GB रैम और 32GB स्टोरेज।
  • बैटरी: 500mAh की बैटरी, स्मार्ट मोड में 100 घंटे और अधिक यूज करने की स्थिति में में 48 घंटे तक चलती है। चार्जिंग टाइम 60 मिनट।
  • अन्य फीचर्स: 100+ वर्कआउट मोड्स, ब्लूटूथ कॉलिंग, स्लीप ट्रैकिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, GPS, NFC, 5ATM वाटर रेजिस्टेंस।

OnePlus Watch 2 की प्राइस और उपलब्धता:

  • कीमत: ₹24,999 (MRP ₹27,999)
  • कब से उपलब्ध होगी: 4 मार्च 2024 से ओपन सेल में
  • यहां से खरीदें: OnePlus Website, Amazon, Flipkart, Reliance, Croma, OnePlus Experience स्टोर

Leave a Comment