100 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ भौकाल काटने आई स्मार्टवॉच Oppo Watch X, जाने भारत में कितनी है इसकी कीमत

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

Oppo Watch X: स्मार्टवॉच बाजार में धूम मचाने के लिए एक लेटेस्ट स्मार्टवॉच Oppo Watch X इस हफ्ते मलेशिया में लॉन्च हो गई है। यह डिवाइस OnePlus Watch 2 की रीब्रांडेड वर्जन लगती है, जिसे 26 फरवरी, 2024 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) बार्सिलोना स्पेन में पेश किया गया था। 

इस शानदार स्मार्टवॉच में आपको 100 से भी अधिक स्पोर्ट्स मोड देखने को मिलते हैं।

oppo watch x price

आइए जानते हैं इस शानदार स्मार्टवॉच की खासियतों और कीमत आदि के बारे में –

Oppo Watch X: मुख्य स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: 1.43-इंच AMOLED, 466 x 466 पिक्सल, 1,000 निट्स ब्राइटनेस, 2.5D सैफायर क्रिस्टल स्क्रीन
  • प्रोसेसर: Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट
  • मेमोरी: 2GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android Wear OS 4 और RTOS (रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम)
  • बैटरी: 500mAh, Non Removable 

Oppo Watch X कलर ऑप्शन

  • Oppo Watch X दो स्टाइलिश रंगों में आती है: मार्स ब्राउन और प्लेटिनम ब्लैक।

Oppo Watch X हेल्थ और फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह स्मार्टवॉच कई तरह की सुविधाएँ देती हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • नींद की ट्रैकिंग: इस फीचर की मदद से आप नींद की क्वालिटी और टाइमिंग को ट्रैक कर सकते हैं। 
  • हार्ट बीट मॉनिटरिंग: यह फीचर आपको अपनी हृदय गति को ट्रैक करने और यह सुनिश्चित करने में मदद करता है की आपका हार्ट हेल्दी रहे।
  • ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकर: यह फीचर आपको अपने रक्त में ऑक्सीजन के लेवल को ट्रैक करने में मदद करता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत जरूरी है। 
  • डेली एक्टिविटी रिमाइंडर: यह फीचर आपको दिन भर एक्टिव रहने और आपके गोल्स को पूरा करने में मदद करता है।
  • 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड: इस फीचर की मदद से आप अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं और प्रोग्रेस भी माप सकते हैं।
  • छह प्रकार की कार्डियो मशीन पहचान: यह फीचर आपको विभिन्न प्रकार की कार्डियो मशीनों पर अपने वर्कआउट को ट्रैक करने में मदद करता है।
  • प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड: यह फीचर आपको अपने पसंदीदा प्रोफेशनल खेल गतिविधियों को ट्रैक करने में मदद करता है। जैसे इसमें आप टेनिस खेलते समय स्विंग स्पीड, शॉट काउंट आदि भी देख सकते हैं।

Oppo Watch X: कीमत और उपलब्धता

  • कीमत और उपलब्धता की बात करें तो, इसकी कीमत MYR 1,399 (लगभग ₹24,500) है। स्मार्टवॉच वर्तमान में ऑफिशियल Oppo वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
  • अभी तक, डिवाइस को केवल मलेशिया में लॉन्च किया गया है। भारत में लॉन्च के लिए अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं है, लेकिन आगामी कुछ महीनों में ये जरूर हमें भारतीय बाजार में भी देखने को मिलेगी।

Oppo Watch X हेल्थ और फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों के लिए एक शानदार डिवाइस है।

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

Leave a Comment