क्या आपके फ़ोन भी जल्द गर्म ही जाता है? आईफोन हो या एंड्रॉयड, हीटिंग प्रॉब्लम को जड़ से खत्म करने आ गया है यह शानदार कूलर

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

गेमिंग के दिवानों को अक्सर अपने डिवाइस की हीटिंग का सामना करना पड़ता है। लैपटॉप या पीसी में तो सिस्टम को ठंडा रखने के लिए बड़े और पावरफुल पंखे लगे होते हैं, लेकिन मोबाइल फोन में ऐसा नहीं होता।

इस समस्या के कारण गेमिंग का मजा भी खराब होता है और समस्या ज्यादा होने पर हार्डवेयर प्रॉब्लम भी हो सकती है। लेकिन अब मार्केट में एक ऐसा डिवाइस आया है जो फोन के गर्म होने की समस्या को खत्म कर देगा।

Redmagic V5 Cooler Pro for iPhone android heating problem price

यह है Redmagic VC Cooler 5 Pro, जो आपके फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में अधिक जानकारी- 

क्या है Redmagic V5 Cooler Pro

REDMAGIC ने हाल ही में एक नया कूलर एक्सेसरी लॉन्च किया है जो कई स्मार्टफोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। VC कूलर 5 प्रो में लिक्विड-कूल्ड VC रेडिएटर है, जो गेम खेलते समय पैदा होने वाली गर्मी को दूर करता है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है और ज़्यादा गरम होने की समस्या नहीं होती।

कितना ठंडा कर सकता है?

REDMAGIC VC कूलर 5 प्रो लिक्विड कूलिंग तकनीक और 7-ब्लेड वाले पंखे का उपयोग करके स्मार्टफोन का तापमान 35°C तक कम कर सकता है और -12°C तक ठंडा कर सकता है। यह केवल 30 सेकंड में तापमान को 28°C से 0°C तक कम कर सकता है। इसे इस्तेमाल करना भी आसान है, इसमें मैग्नेटिक अटैचमेंट और बैक क्लिप दोनों हैं।

MagSafe के साथ भी काम करता है!

कुछ गेमिंग फोन्स के साथ उन्हें ठंडा करने के लिए कूलर अटैचमेंट भी आता है, जैसे ROG Phone 8 Pro Edition. लेकिन ऐसे फोन के कूलर केवल उसी मॉडल के लिए बनाए गए होते हैं।

लेकिन REDMAGIC ने एक ऐसा प्रोडक्ट बनाया है जो बहुमुखी है और कई तरह के डिवाइस के साथ काम करता है। VC कूलर 5 Pro, MagSafe सर्टिफिकेशन  के साथ आता है और iPhone 12 सीरीज़ से लेकर iPhone 15 सीरीज़ तक काम करने में सक्षम होगा।

अन्य खासियतें:

• अधिकतम पावर: 36W

• TEC (थर्मोइलेक्ट्रिक कूलर): 36 x 36 mm

• 5500 rpm पर घूमने वाला 7-ब्लेड वाला पंखा

• आकार: 66mm x 59mm x 28mm; वजन: 100g

• मैग्नेटिक अट्रैक्शन: 16N

• REDMAGIC AI थर्मल कंट्रोल फीचर से लैस है, जो एंड्रॉइड “Goper” ऐप पर उपलब्ध है।

• आपके डिवाइस के लिए सुरक्षित मैग्नेटिक और क्लिप-ऑन अटैचमेंट

• बॉक्स में मैग्नेटिक स्टिकर, हैंडल और 5A डेटा केबल शामिल है।

कीमत और उपलब्धता

Redmagic VC Cooler 5 Pro की कीमत USD 59 (Rs. 4,920 approx.) होगी। यह 15 अप्रैल, 2024 से redmagic.gg पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

Leave a Comment