दिल की रक्षा अब आपके हाथों में! Samsung की ये नई घड़ी से करें BP और ECG रीडिंग चुटकियों में, क़ीमत है झक्कास

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

Samsung Galaxy Watch 6: सैमसंग स्मार्टवॉच यूजर्स के लिए एक नई अपडेट निकलकर सामने आई है। इस अपडेट के अनुसार अब सैमसंग की पॉपुलर स्मार्टवॉच Galaxy Watch 6 के अंदर 2 नए फीचर जोड़ दिए गए हैं। इसके बाद यह स्मार्टवॉच आपके लिए और भी ज्यादा उपयोगी साबित होगी। 

Samsung galaxy watch 6 smartwatch with ecg

इस स्मार्टवॉच में अब इतनी सुविधा उपलब्ध हो गई है जो आपके किसी नजदीकी क्लीनिक में भी शायद उपलब्ध ना हो। यह जानकारी सैमसंग यूजर्स के लिए बहुत ही बड़ी है। आईए जानते हैं इसके बारे में…

Samsung Galaxy Watch 6 पहनकर करें अपनी हेल्थ का ध्यान

अगर आप सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टवॉच यूजर हैं तो यह अपडेट आपके लिए है। आपकी स्मार्टवॉच अब पहले से भी ज्यादा स्मार्ट हो गई है। इसके अंदर अब यूजर अपना ब्लड प्रेशर (BP) और ECG ट्रैक कर सकते हैं। जानते हैं यह अपडेट आपके लिए किस प्रकार से मददगार साबित होगा।

ECG रीडिंग का आनंद लें 

सामान्य तौर पर आपके घर के आस-पास जो भी क्लीनिक होते हैं उनमें ECG की सुविधा शायद आपको नहीं मिलती है। इसके लिए आपको किसी अच्छे हॉस्पिटल में ही जाना होता है। 

लेकिन अब आपकी Samsung Galaxy ECG Watch 6 के अंदर यह सुविधा मिल गई है। आप अपनी ECG Readings के लिए अपनी इस स्मार्टवॉच का उपयोग कर सकते हैं। 

Galaxy watch 6 से कैसे होगी ECG स्कैनिंग?

घड़ी के अंदर लगे हुए सेंसर आपके दिल की धड़कनों से जो इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल पैदा होते हैं उन्हें स्कैन करती है और पूरी जानकारी एक ग्राफ के रूप में आपकी स्मार्टवॉच की स्क्रीन पर दिखती है।

आपका दिल जब भी असामान्य काम करेगा तो आप अपनी स्मार्टवॉच की स्क्रीन पर ECG रीडिंग चेक करके पता लगा सकते हैं। दिल के मरीजों के लिए यह फीचर बहुत ही उपयोगी साबित होने वाला है। 

आपके सामने कई बार ऐसी स्थिति बन सकती है जिसमें यह स्मार्टवॉच आपकी जान बचाने में भी मदद कर सकती है। यह पूरा डाटा एप्लीकेशन के साथ में सिंक हो जाता है जिसे आप अपने डॉक्टर को भी शेयर कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग अब एक क्लिक में 

जब हम हॉस्पिटल या क्लीनिक पर विजिट करते हैं तो हमारा ब्लड प्रेशर जरूर चेक किया जाता है। लेकिन अब यह सुविधा Samsung Galaxy Watch 6 में भी आपको मिल जाती है। 

इसके लिए बस आपको अपने हाथ में इस घड़ी को पहनना होगा। इसके बाद आपकी ब्लड प्रेशर की जानकारी स्मार्टवॉच की स्क्रीन पर नजर आने लगती है। आप इस जानकारी को अपने डॉक्टर के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Watch 6 कितने की है?

भारत के अन्दर इस स्मार्टवाच की कीमत ₹29,999 से शुरू हो जाती है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत ₹ 32,999 है। आप इस घड़ी को अमेजन, फ्लिपकार्ट और सैमसंग की ऑफिसियल वेबसाइट से खरीद सकते है।

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

Leave a Comment