लाखों में लेते है शार्क टैंक सीजन-3 के सब जज! हर एपिसोड की सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया का एक पॉपुलर शो है जो कि युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है और स्टार्टअप शुरु करने वाले युवा इस शो से काफी आइडियाज और प्रेरणा भी ले रहे हैं। 

शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 की खास बात यह है कि इसमें आपको 4-5 नहीं बल्कि 12 जज दिखाई दे रहे होंगे। हर एपिसोड में नए-नए जजों की एंट्री होती है। शार्क टैंक में पुराने 6 जज तो थे ही लेकिन अब 6 नए जज और दिखाई दे रहे हैं। 

Shark Tank India Season 3

Shark Tank Season 3 के ये नए जज-

  • दीपिंदर गोयल (Zomato के फाउंडर)
  • रितेश अग्रवाल (OYO के फाउंडर)
  • अजहर इकबाल (Inshorts के CEO)
  • राधिका गुप्ता (Edelweiss म्यूचुअल फंड की CEO)
  • वरुण दुआ (Acko के मालिक)
  • रोनी स्क्रूवाला (UpGrad के को-फाउंडर) 

Shark Tank के पुराने जज-

  • अनुपम मित्तल (Shaadi.com के फाउंडर और सीईओ)
  • विनीता सिंह (Sugar कॉस्मेटिक्स की को- फाउंडर)
  • नमिता थापर (Emcure की कार्यकारिणी निदेशक)
  • अमन गुप्ता (boAt के को- फाउंडर) 
  • अमित जैन (CarDekho के सीईओ)
  • पीयूष बंसल (LensKart के फाउंडर)

ये सभी दिग्गज अपने बिजनेस से तो काफी पैसा कमा ही रहे हैं लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कि ये शार्क टैंक के हर एपिसोड के लिए कितनी सैलरी चार्ज करते हैं (expected) और उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है।

पुराने जजों की कुल संपत्ति और हर एपिसोड की सैलरी

  • अनुपम मित्तल : अनुपम मित्तल Shaadi.com के संस्थापक और सीईओ हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 185 करोड़ रुपये है। ये प्रत्येक एपिसोड के लिए ₹8 लाख की सैलरी प्राप्त करते हैं।
  • विनीता सिंह : विनीता सिंह Sugar कॉस्मेटिक्स की को- फाउंडर और सीईओ हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 300 करोड़ रुपये है। ये प्रत्येक एपिसोड के लिए ₹6 लाख की सैलरी प्राप्त करती हैं।
  • नमिता थापर : नमिता थापर Emcure फार्मास्यूटिकल्स की कार्यकारिणी निदेशक हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 600 करोड़ रुपये है। ये प्रत्येक एपिसोड के लिए ₹7  लाख की सैलरी प्राप्त करती हैं।
  • अमन गुप्ता : अमन गुप्ता boAt के को- फाउंडर और CMO हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 700 करोड़ रुपये है। ये शार्क टैंक के सीजन 3 के प्रत्येक एपिसोड के लिए ₹7 लाख की सैलरी प्राप्त करते हैं।
  • अमित जैन : अमित जैन CarDekho ग्रुप के सीईओ और को- फाउंडर  हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 2,900 करोड़ रुपये है। ये प्रत्येक एपिसोड के लिए ₹7 लाख की सैलरी प्राप्त करते हैं।
  • पीयूष बंसल  : पीयूष बंसल LensKart के संस्थापक हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 600 करोड़ रुपये है। ये प्रत्येक एपिसोड के लिए ₹8 लाख की सैलरी प्राप्त करते हैं

नये जजों की संपत्ति और हर एपिसोड पर मिलने वाली सैलरी

  • दीपिंदर गोयल : दीपिंदर गोयल Zomato के संस्थापक और सीईओ हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 2,000 करोड़ रुपये है। ये प्रत्येक एपिसोड के लिए ₹8 लाख की सैलरी प्राप्त करते हैं।
  • रितेश अग्रवाल : रितेश अग्रवाल OYO रूम्स के फाउंडर और सीईओ हैं। उनकी कुल संपत्ति 15,000 करोड़ रुपये की है। ये प्रत्येक एपिसोड के लिए ₹6 लाख की सैलरी प्राप्त करते हैं।
  • अज़हर इक़बाल : अज़हर इकबाल InShorts के को- फाउंडर  और सीईओ हैं। उनकी कुल संपत्ति 500 करोड़ रुपये है। ये प्रत्येक एपिसोड के लिए ₹6 लाख की सैलरी प्राप्त करते हैं।
  • राधिका गुप्ता : राधिका गुप्ता Edelweiss म्यूचुअल फंड की प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 41 करोड़ रुपये है। ये प्रत्येक एपिसोड के लिए ₹5 लाख की सैलरी प्राप्त करती हैं।
  • वरुण दुआ : वरुण दुआ Acko जनरल इंश्योरेंस के सीईओ हैं। उनकी कुल संपत्ति का आकलन नहीं किया गया है। ये प्रत्येक एपिसोड के लिए ₹5 लाख की सैलरी प्राप्त करते हैं।
  • रोनी स्क्रूवाला : रोनी स्क्रूवाला ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म UpGrad के को- फाउंडर  हैं। उनकी कुल संपत्ति 12,800 करोड़ रुपये है। ये प्रत्येक एपिसोड के लिए ₹8 लाख की सैलरी प्राप्त करते हैं।

Leave a Comment