गेमिंग की दुनिया हिला देगा PS6, किस दिन होगा भारत में लॉन्च, क्या होगी कीमत? जानिए सब कुछ

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

Sony PS6 : दुनिया की सबसे जानी-मानी गेमिंग डिवाइस Play Station का आखिरी वर्जन था PS 5।  इसके बाद लोग बेसब्री से PS6 के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। भारत में भी गेमिंग लवर्स के लिए प्ले स्टेशन की दिवानगी बहुत ज्यादा है।

Sony ps6 price launch date in india

इसलिए आज हम यहां जानेंगे कि भारत में कब लॉन्च होगा PS6, क्या खास हो सकता है इसमें और क्या रह सकती है इसकी प्राइस।

कब लॉन्च होगा PS6?

अगर हम सोनी द्वारा लॉन्च किए गए पिछले प्ले स्टेशन डिवाइस की बात करें तो कंपनी ने एक पैटर्न फॉलो किया है कि हर डिवाइस की लॉन्चिंग में उन्होंने 6 से 7 साल का समय लिया है। PS4 को 2013 में लॉन्च किया गया था उसके बाद PS5 को 2020 में लॉन्च किया गया था। 

इस पैटर्न को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि हम नवंबर 2027 तक PS6 को मार्केट में लॉन्च होता हुआ देख सकते हैं।

क्या खास हो सकता है PS6 में

हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिर भी कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार PS 6 में ये फीचर्स शामिल हो सकते हैं –

  • बिल्ट-इन-वायरलेस: हालांकि मौजूदा प्लेस्टेशन को वायरलेस तरीके से इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है, लेकिन PS 6 में इन-बिल्ट वायरलेस का फीचर दिया जा सकता है, जिससे आप सपोर्टिंग डिवाइस को वायरलेस चार्ज कर सकते हैं। 
  • VR डिवाइस: गेमिंग की दुनिया में VR बहुत पॉपुलर हो रहा है। लेकिन अभी हमें गेमिंग कंसोल और VR डिवाइस को अलग-अलग खरीदना पड़ता है। हो सकता है PS 6 के बॉक्स में हमें गेमिंग कंसोल और VR डिवाइस एक ही बॉक्स में देखने को मिले।
  • ज्यादा स्टोरेज: पीएस 5 का इंटरनल स्टोरेज यदि आपके लिए पर्याप्त नहीं है तो आप इसे बढ़ा सकते हैं, लेकिन यह एक जटिल काम है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि सोनी अपने नए PS 6 में स्टोरेज को बढ़ाएगा।
  • 8K Resolution : यह डिवाइस की सबसे खास बात हो सकती है की ये डिवाइस 8K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है और 60 यहां तक कि 120 फ्रेम प्रति सेकंड पर 4K में गेम चलाने में सक्षम हो सकता है।

PS6 Price

अभी तक इसकी लॉन्चिंग की कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन फिर भी यह मानकर चलते हैं कि यह 500 से 550 US डॉलर की अनुमानित प्राइस पर लॉन्च हो सकता है।

हालाँकि,भारत में इसकी क़ीमत ₹55 हज़ार से ₹60 हज़ार के बीच में हो सकती है।

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

Leave a Comment