Which Xiaomi Phones Have Leica Camera: भारत में कुछ समय पहले ही Xiaomi 14 स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 69,999 रुपए में अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 प्रोसेसर और Leica Camera सेटअप दिया गया है।
ऐसा पहली बार नहीं है की शाओमी ने अपने स्मार्टफोन में लाइका का कैमरा दिया है। इससे पहले भी बहुत सारे स्मार्टफोन इस कंपनी ने इसी कैमरा के साथ लांच किये है। अगर आप स्मार्टफोन में कैमरा को प्रायोरिटी देते है तो यह पोस्ट आपके लिए है।
यहाँ पर आपको Xiaomi के उन सभी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी जा रही है जिनमे Leica कैमरा दिया गया है।
यहाँ पर हम आपको Leica कैमरा की क्वालिटी के आधार पर Xiaomi ब्रांड के अलग अलग स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे है।
Normal Leica Camera Xiaomi Smartphone
शाओमी के एंट्री लेवल के Leica कैमरा स्मार्टफोन की बात करे तो इस लिस्ट में 4 फ्लैगशिप मोबाइल शामिल किये गए है। इनके नाम Xiaomi 13T, Xiaomi 13T Pro, Xiaomi 12S,और Xiaomi 12S Pro है। इन सभी स्मार्टफोन में अधिकतम 50mm लेंस रेंज दी गई है। नीचे टेबल में आप इनकी अपर्चर रेंज देख सकते है।
Xiaomi Smartphone | Leica Camera Setup |
Xiaomi 13T, 13T Pro | LEICA VARIO-SUMMICRON 1:1.9-2.2/15-50 mm ASPH |
Xiaomi 12S | LEICA VARIO-SUMMICRON 1:1.9-2.4/15-50 mm ASPH |
Xiaomi 12S Pro | LEICA VARIO-SUMMICRON 1:1.9-2.4/14-50 mm ASPH |
Moderate Leica Camera Xiaomi Smartphone
शाओमी के मीडियम लेवल के Leica कैमरा स्मार्टफोन की बात करे तो, इस लिस्ट में 4 मोबाइल शामिल किये गए है। इनके नाम Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro, Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro है।
इन सभी स्मार्टफोन में अधिकतम 75mm लेंस रेंज दी गई है। नीचे टेबल में आप इनकी अपर्चर रेंज देख सकते है। नार्मल लेंस की तुलना में मॉडरेट लेंस वाले स्मार्टफोन कैमरा ज्यादा बेहतरीन क्वालिटी के फोटो कैप्चर करते है।
Xiaomi Smartphone | Leica Camera Setup |
Xiaomi 13 | LEICA VARIO-SUMMICRON 1:1.8-2.2/15-75 mm ASPH |
Xiaomi 13 Pro | LEICA VARIO-SUMMICRON 1:1.9-2.2/14-75 mm ASPH |
Xiaomi 14 | LEICA VARIO-SUMMILUX 1:1.6-2.2/14-75 mm ASPH |
Xiaomi 14 Pro | LEICA VARIO-SUMMILUX 1:1.42-2.2/14-75 mm ASPH |
Best Leica Camera Xiaomi Smartphone
शाओमी ब्रांड के टॉप Leica Camera स्मार्टफोन की बात करे तो इस लिस्ट में 2 मोबाइल शामिल है। इन दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन में आपको बेहतरीन क्वालिटी Leica कैमरा लेंस मिल जाते है।
इसमें आपको अधिकतम 120 mm लेंस रेंज दी गई है। आप नीचे टेबल में दोनों का अपर्चर भी देख सकते है। इन स्मार्टफोन में आपको सबसे ज्यादा डिजिटल और ऑप्टिकल ज़ूम देखने को मिल जाती है।
Xiaomi Smartphone | Leica Camera Setup |
Xiaomi 12S Ultra | LEICA VARIO-SUMMICRON 1:1.9-4.1/13-120 mm ASPH |
Xiaomi 13 Ultra | LEICA VARIO-SUMMICRON 1:1.8-3.0/12-120 mm ASPH |