Xiaomi Mix Flip: फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की दुनिया में मचाएगा तहलका, धांसू कैमरा सेंसर्स से लैस होगा यह फोन

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

स्मार्टफोन यूज़र्स के बीच फोल्डेबल फोन्स की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में चीनी फोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपना फोल्डेबल फ्लिप फोन, Xiaomi Mix Flip लाने की तैयारी में है। ये फ्लिप फोन Samsung Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Flip 6 को टक्कर दे सकता है। 

Xiaomi mix flip phone price launch date India

फिलहाल तो इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन हालिया लीक्स से सामने आई जानकारियों के मुताबिक ये धांसू फीचर्स से लैस हो सकता है! चलिए जानते हैं इनके बारे में…

एडवांस्ड कैमरा सेटअप

लीक के मुताबिक, Mix Flip में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है।

50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा:

मुख्य कैमरा Sony IMX800 सेंसर (OVX8000) पर बेस्ड है। ये वही सेंसर है जो 50 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन और 1/1.55-इंच सेंसर साइज के साथ हाल ही में लॉन्च हुए Redmi K70 Pro में भी इस्तेमाल किया गया था। इससे बेहतरीन फोटो क्वालिटी और कम रोशनी में भी शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है।

60 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा:

लीक्स से पता चलता है कि शाओमी अपने डुअल कैमरा सेटअप में अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस की जगह 2x टेलीफोटो लेंस का इस्तेमाल कर सकता है। दूसरा कैमरा 60 मेगापिक्सल का Omnivision OV60A सेंसर वाला हो सकता है। दिलचस्प बात ये है कि ये सेंसर आमतौर पर सेल्फी कैमरों में इस्तेमाल होता है।

लेकिन Mix Flip में इसे सेकेंडरी रियर कैमरा के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोल्ड होकर बंद होने पर इस कैमरे का इस्तेमाल बाहरी कवर स्क्रीन के साथ मिलकर बेहतर सेल्फी लेने के लिए किया जा सकता है। ये टेक्नॉलॉजी फोटोग्राफी के शौकीनों को जरूर लुभाएगी।

32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा:

सेल्फी कैमरे के लिए भी Omnivision का ही सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है। ये 32 मेगापिक्सल OV32 सेंसर हो सकता है, जो Xiaomi 14 Ultra और Motorola Edge 40 में भी इस्तेमाल किया गया है। 

कुल मिलाकर, अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो Xiaomi Mix Flip कैमरा सेटअप के मामले में काफी इनोवेटिव और दमदार हो सकता है। 

कीमत और उपलब्धताः

मई, 2024 में Xiaomi Mix Flip के लॉन्च होने की उम्मीद है। इसकी कीमत की बात की जाए तो यह लगभग ₹90,000 की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन ये कीमत लीक और अफवाहों के आधार पर बताई गई संभावित कीमत है। असल में लॉन्च होने पर फोन की आधिकारिक कीमत अलग हो सकती है।

ध्यान दें कि ये सारी जानकारी लीक के आधार पर हैं सटीक और स्पष्ट जानकारियों के लिए हमें अभी आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करना होगा।

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp channel (Join Now) Join Now

Leave a Comment